कमाल राशिद खान का अक्सर अपने विवादित बयानों और अन्य फ़िल्मी सितारों पर टिपण्णी करने के लिए फेमस से हो गए हैं। अक्सर इस तरह की हरकतों के चलते वो सुर्ख़ियों में रहने की कोशिश करते नज़र आते हैं। अब कमाल खान ने पंगा गर्ल कंगना रनौत से सीधा पंगा लिया है जिसके चलते कमाल राशिद खान ने कंगना द्वारा हालिया सोशल मीडिया पर साँझा की गई स्विम सूट में तस्वीरों पर कहा है कि “यार यह हमारी भारतीय नारी, रानी लक्ष्मीबाई कंगना दीदी को क्या हो गया? ये तो गजब ढा रही है। एक से एक खतरनाक फोटो डाल रही है। अब बेचारे भक्तों का क्या होगा।’ लेकिन आपको बतादें कि जब केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तबसे आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है।
सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला था। हालाँकि केआरके ने तो ये टिपण्णी की ही है कंगना के कई फैन्स भी उनके इस अवतार से थोड़े हैरानी में है। क्यूंकि उनके अक्सर साड़ी और इंडियन ट्रेडिशनल वियर में ही देखा जाता है। बहन के बेटे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। कंगना इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें संस्कृति के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि दूसरों को फटी जींस पहनने पर ज्ञान देने वालो में इस तरह के कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं।

