पटना के बाद अब बेंगलुरू में कांग्रेस की 17-18 जुलाई को विपक्षी एकता की बैठक रखी गई है। इस बैठक में कुल 25 राजनीतिक दलों के पहुँचने की सम्भावना है। ये भी कहा जा रहा है कि आगामी 17 जुलाई को सोनिया गांधी पार्टी के सभी नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित कर रही हैं। बैठक में एक नया दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी मौजूद रहेगा। बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को भी निमंत्रण भेजा गया है।
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें शामिल होंगी। इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी यही दावा किया था। पटना में हुई बैठक में करीब 17 दलों ने भाग लिया था अब होने वाली बैठक के लिए करीब आठ नई पार्टियों को निमंत्रण भेजा गया है
जिनमें यह पार्टियां शामिल हैं –
. कोंगु देसा मक्कल काची
. विदुथलाई चिरुथिगल काची
. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
. केरल कांग्रेस
. केरल कांग्रेस

