आज वाराणसी में टैबलेट और लैपटॉप वितरित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी,कोरोना की रोकथाम पर भी करेंगे समीक्षा

वाराणसी : कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है सभी तरफ ख़तरा पैर पसार रहा है इसी बीच राज्यों में चुनावी माहौल भी बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के चुनाव इस बार ख़ासा चर्चा में है। वहीँ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गुरूवार को कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की समीक्षा के लिए वाराणसी आएंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी भेंट करेंगें। लैपटॉप वितरण के बाद सीएम आज रुद्राक्ष के सभागार में ही अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना होंगें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *