दिल्ली : गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की बीत दिन सोमवार को सीबीआई की टीम ने जांच की थी जहाँ कुछ हाथ नहीं लगा,सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में गए थे।
सिसोदिया बोले -कुछ भी नहीं मिला
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बैंक के अंदर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए है। यहां मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने बताया कि सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके प्रेशर में हो रहा है। उन्हें 2 या 3 महीने तक जेल में डाला,भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कड़ा प्रहार बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिसोदिया भ्रष्टाचार के ट्विन टावर हैं। उन्होंने कहा कि जनता करप्शन का टेस्ट चाहती है, बहुमत का नहीं। 38 दिन हो गए हैं 15 सवालों का जवाब नहीं मिला।

