पश्चिम बंगाल में बीते शनिवार को पंचायत चुनाव हुए हैं। जहां सूबे में हंगामा बरपा हिंसात्मक घटनाए भी हुईं हैं । खूब तोड़फोड़, पथराव और आग लगायीं गयीं। कई लोगों की हत्या भी कर दी गईं। यही सब स्थितियों को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों की एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है और वो टीम पीछे का सच सामने लाने आज बुधवार को बंगाल पहुंच गई है। लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज बुधवार सुबह भाजपा के नेताओं के साथ कोलकाता पहुँच चुके हैं। इस दौरे पर कई सवालों के जवाब ढूंढे जाएंगे। इसकी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी।भाजपा सांसद ने बताया है कि दौरे के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा होगा और उन लोगों से मुलाकात की जाएगी, जो पीड़ित होंगे।बीते शनिवार 8 जुलाई को हुए बंगाल चुनाव में 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे।
पंचायत चुनावों में हुईं 40 मौतें, भाजपा सांसद टीम के साथ पहुंचे बंगाल

