31.97 श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में लगाई डुबकी,दिखा आस्था का सैलाब 

बीते दिन सोमवार स्नान का महापर्व था। जिसके लिए हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब टूटा था। कल सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई थी। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्कता में है। सोमवार को हरिद्वार में सुबह दस बजे तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। शाम 4:00 बजे तक लगभग 31.97 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया।
इसके अलावा सोमवती अमावस्या स्नान से पहले रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था। इसके साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से रविवार को हरिद्वार आए थे।

सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह और आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन परिसर, आरक्षण कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *