आखिर क्यों बढ़ाई गई मीका सिंह की सुरक्षा,ड्रोन से हो रही निगरानी 

आपको बतादें कि हाल ही में पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई,आज उनका अंतिम संस्कार हुआ लेकिन उसके बाद  जोधपुर में सिंगर मीका सिंह की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीका इन दिनों जोधपुर में रियलिटी शो की शूटिंग पर है। जोधपुर कमिश्नर ने मीका सिंह की सुरक्षा में पुलिस लगाईं गई है। सोमवार देर रात मीका के होटल में 50 जवानों को तैनात किया गया है। 

आपको बतादें कि  शूटिंग के दौरान वहां सिक्योरिटी को लेकर व्यवस्थाएं सख्त की गई हैं । कुछ पुलिसकर्मी होटल के अंदर व बाहर तैनात किए गए हैं। ड्रोन से होटल की निगरानी जारी है। 

DCP भुवन भूषण यादव ने इस बारे में जानकारी दी है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंह को ऐहतियातन सुरक्षा दी गई है। लेकिन खबर ये भी है कि मीका की ओर से सुरक्षा की कोई डिमांड नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *