अयोध्या : अयोध्या का राम मंदिर अब भक्तों के लिए खुल चुका है। लाखों की संख्या में भक्तों ने दो दिन में दर्शन कर लिए हैं। इसी बीच अब आगामी दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या राम लला के दर्शन करने पहुंच रही है। आज बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया। कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए सभी एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन हैं।
दो फरवरी को उत्तराखंड कैबिनेट जाएगी अयोध्या, सीएम ने कहा- स्वर्णिम अवसर हम सभी के परम सौभाग्य

