Champavat: सीएम धामी नहीं कर सकते मतदान,जानिए क्या है वजह?

चम्पावत : आज उत्तराखंड के चंपावत सीट पर उपचुनाव जारी है, आज के इस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में बंद होती जा रही है। आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम पांच बजे तक किस्मत का फैसला होगा। इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में उपस्थित है। 

इतने मतदाता शामिल-

96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य को आजमाने आए हैं। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शाम पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर पहुंचने वाले लोग वोट दे सकेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध हुए हैं।करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सामने हैं।

सीएम धामी नहीं डाल सकते वोट-आज चम्पावत चुनाव में प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकते इसके अलावा सीएम का नाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट चंपावत जीआईसी में मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *