बच्चो के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने मसूरी पहुँची शिल्पा शेट्टी,साँझा की तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों ने आज क्रिसमस जमकर मनाया और इस सेलेब्रेशन में उन्होंने खूब मजेदार पिक्चर्स भी शेयर की हैं इसी कड़ी में आज परिवार के साथ क्रिसमस की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने भी साझा किया है। इसके आलावा आमिर खान की बेटी इरा खान से लेकर सारा अली खान एवं अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाए भी दी हैं। दूसरी तरफ फिटनेस दीवा श्ल्प शेट्टी अपने बच्चो के साथ उत्तराखंड के मसूरी में क्रिसमस मानाने पहुंची। उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर भी किया है। जिसमें वह अपने बच्चों के साथ खूब एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।


वीडियो में शिल्पा शेट्टी को झरने के पास बैठकर पानी से खेल रही हैं। वहां उनके साथ उनका बेटा वियान भी नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन  में लिखा है, ‘हो हो हो…मेरी इंस्टा फैमिली को मेरी क्रिसमस। बहुत ही असामान्य क्रिसमस। हमने यहां लंच करने के लिए केम्प्टी फॉल स्ट्रीम तक सभी तरह की ट्रेकिंग की।  इस तरह के ट्रिप्स मुझे अहसास दिलाते हैं कि भारत वास्तव में कितना अतुल्य है! सबसे खास बात है कि इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पर्सनल शेफ भी दिखाई दे रहे हैं, जो खाना बना रहे हैं। 

फैन्स ने दी बधाइयां 

आज शेयर किए शिल्पा के इस पोस्ट पर उनके चाहने वालो के 4 लाख 84 हजार से ज्यादा लाइक है और इस पर लगातार फैंस के कमेंट्स भी जारी है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पैसा हो तो कुछ भी हो सकता है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *