चमोली : प्रदेश में अधिकतर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट का एलान हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का बयान आया है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं।
जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।

