देहरादून : बीते दिनों से सभी पार्टीयो के स्टार प्रचारकों ने प्रचार में ताकत झोक दी है इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेहद म्हणत से चुनावी प्रचार में पूरा जोश का प्रदर्शन दिया है इसी कड़ी में आज पीएम मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोंधित करने पहुंचे हैं। आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यहां भारी सुरक्षा के इन्तेज़ामात किए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, तीरथ रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट धन सिंह रावत पहुंच गए हैं।
इसके अलावा पूर्व में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम श्रीकोट स्थित खेल स्टेडियम में होना था लेकिन मैदान तक पहुंचने की दिक्कत और एसएसबी के अस्थायी हेलीपैड से दूरी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर दिया गया। अब जनसभा एसएसबी हेलीपैड के समीप एनआईटी ग्राउंड में होगी। जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।

