अब उत्तराखंड में आवासीय भवनों के नक्शे 15 दिनों में पास हो जाएंगे। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश दिए हैं और कहा है कि नक्शों की पूरी प्रक्रिया व्यावहारिक व सरल होनी चाहिए। बीते दिन बुधवार को सचिवालय में आवास एवं शहरी विकास विभाग की तरफ से सशक्त उत्तराखंड@2025 से संबंधित कार्य योजना, संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को का सोचकर योजना तैयार की है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। स्वच्छ-सुंदर देवभूमि का संदेश देश दुनिया में जाए। सीएम ने आवास एवं शहरी विकास विभाग को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।सीएम धामी ने ये भी कहा है कि वीकएंड में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल शहरों को जाम की स्थिति से मुक्त करने के लिए पार्किंग स्थलों के विकास पर ध्यान केंद्र किया जाए साथ ही शहरों के लिए शटल वाहन सेवा के संचालन और पार्किंग स्थलों के विकास में संभावनाएं देखीं जाए।
आवासीय भवनों के नक्शे जल्द होंगे तैयार, सीएम ने दिए निर्देश

