गोपेश्वर: आज चमोली जनपद में खूब बर्फ़बारी हुई है, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब और ऊँची-ऊँची चोटियों पर जमकर बर्फ गिरी है। जिससे वहां ठण्ड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बारिश के बीच ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।
बीते सोमवार को सुबह से ही धूप खिली थी और दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फ गिरी है। बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जबकि धाम की ऊंची चोटियों पर और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। बारिश के बीच ही हजारों तीर्थयात्रियों ने लाइन में लगकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी क्षेत्र में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। मौसम बदला और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां गर्मी से काफी राहत मिली, वहीं बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
बद्रीनाथ में बारिश, मौसम हुआ सुहाना बर्फ़बारी जारी

