मुंबई इंडियंस में रुड़की का बेटा,आकाश मधवाल टीम में शामिल 

इंडियन प्रीमियर लीग से उत्तराखंड के लिए खुशखबरी आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के खिलाड़ी और रुड़की निवासी आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर लिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के चोटिल होकर टीम से बाहर निकल जाने के बाद आकाश मधवाल को उनकी जगह सौंपी गई है। मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर यह सूचना अपने फैन्स को दी है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि आकाश मधवाल रुड़की के अशोक नगर के निवासी हैं। उत्तराखंड की रणजी टीम के सदस्य आकाश दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले आकाश मधवाल के साथ सीएयू के तीन खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध 370 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल थे, तीनों खिलाड़ियों को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

इस बार भी प्रैक्टिस गेंदबाज की तरह जुड़े हैं। बीते दिन सूर्य कुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को अनुबंधित किया है। आकाश मधवाल को फ्रेंचाइजी बेस प्राइज 20 लाख रुपये भुगतान करेगी।

रुड़की निवासी आकाश मधवाल क्रिकेट के लिए भारी जुनूनियत है। अपने पिता की मौत के बाद दो बेटों की परवरिश कर रही मां आशा मधवाल ने जब अपने बेटे की कामयाबी की खबर सुनी तो उनकी आंखे नम हो गयीं। आकाश ने किस तरह से बीटेक करने के बाद नौकरी की और क्रिकेट के जुनून में नौकरी को भी छोड़ दिया। यह बताते हुए उनका गला रुंध आया। उनकी माँ अब उन्हें खेलता देखेगी जो उनके लिए भी गौरव की बात है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के बाद अब आकाश के आईपीएल में शामिल होने पर एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *