बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस हाल ही में फिर से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। इसी क्रम उर्वशी अपनी पहली तमिल फिल्म द लीजेंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में शामिल होंगी।
उर्वशी रौतेला होंगी कान फिल्म महोत्सव में शामिल,फिल्म का पोस्टर भी होगा लॉन्च

