आज शाम सीएम धामी बटन दबाकर करेंगे रावण दहन,पढ़े मुहूर्त

जहां पूरे देश दुनिया में दशहरा पर्व की धूम है वहीँ राजधानी देहरादून में  विजयदशमी पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी हैं । आज पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। दून में कई जगहों पर रावण दहन होगा। परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाद का पुतला फूंका जाएगा। आज मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाएंगे और पुतला दहन करेंगे।  आज यह दहन पूरे 12 चरणों में होगा।
विजयदशमी पर घरों में भी पूजा की गई है लोग रावण दहन देखने भारी संख्या में पहुंचेंगे। इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा।  कार्यक्रम में गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। 23 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 44 मिनट पर होगी और 24 अक्तूबर को दोपहर तीन बजकर 14 मिनट पर दशमी तिथि का समापन होगा।  परेड मैदान में शाम छह बजकर पांच मिनट पर पुतला दहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *