कपिल शर्मा शो के सेट पर स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं दी एंट्री,होना पड़ा वापस

मशहूर टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी लाखों दर्शकों की पसंदीदा शो में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं लेकिन ऐसा हो नहीं सका क्योंकि स्मृति बिना शूटिंग के ही वापस ही गयीं। स्मृति ईरानी यहां अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। गार्ड ने उन्हें अंदर जाने ही नहीं दिया। दरअसल हुआ यूँ कि केंद्रीय मंत्री जब शूटिंग के लिए एंट्रेंस गेट पर पहुंचीं तो वहां का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं सका उन्होंने गार्ड से कहा भी की उन्हें यहाँ इन्वाइट किया गया है तभी भी गार्ड ने कहा, ‘हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।’कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि यह सारी गलतफहमी स्मृति ईरानी के ड्राइवर और द कपिल शर्मा शो के गेटकीपर के बीच हुई।

लेकिन कपिल शर्मा को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी,लेकिन जैसे ही ये बात जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई।स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपना वजन काफी कम कर लिया है।  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली स्मृति ईरानी अब काफी स्लिम हो गई हैं।  उनकी पहले और बाद की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में वजन कम करने के टिप्स भी मांगे जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *