सुष्मिता सेन की आर्या2 वेब सीरीज़ का पोस्टर आउट,दर्शकों की बढ़ाई उत्सुकता

लाखों दर्शकों द्वारा सराही गई और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज़ आर्या इस साल के इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में नामांकित हुई है,इतना ही नहीं बल्कि अब ‘आर्या’ का दूसरा सीजन रिलीज होने की पूरी तैयारी कर चूका है। इस सीरीज़ के दूसरे सीजन ने सुष्मिता सेन के क्रूर लुक के रोमांचक टीजर के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। एक तरफ जहां प्रशंसक आगामी सीजन के लिए अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं, वहीं वेब सीरीज ‘आर्या 2’ की शूटिंग से सुष्मिता सेन ने अपनी कुछ मेमोरीज भी सोशल मीडिया पर साँझा कर रही है। 

उनकी एक फिल्म ‘धमाका’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सुष्मिता के अलावा वेब सीरीज ‘आर्या’ में पिछले सीजन के सितारों चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर ने खूब मेहनत की थी। इस बार भी कुछ नए सितारों और किरदारों के साथ वेब सीरीज ‘आर्या 2’ के लिए अभी से दर्शक उत्सुक है। 


उन्होंने लिखा है कि “हर शूट एक यादगार अनुभव होता है, फिर भी कुछ पल ऐसे होते हैं जो जीवन भर एक याद बनकर आपके दिलों में घर कर लेती हैं। वेब सीरीज ‘आर्या 2’ की ऐसे ही एक घटना के बारे में बात करू तो “जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लोगों को मेकिंग और प्रोसेस के बारे में बताने के इस सफर में आपको रिकॉर्ड में ऐसे कई किस्से मिलेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *