माँ पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्रीयों को क्यों रोका गया ? 

देहरादून : आज प्रदेश के मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी हुआ है जिसमें बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत तेज़ बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मानसून सीजन में यह चौथी बार है, जब ऑरेंज अलर्ट हुआ है। क्यूंकि आने वाले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश की बात कही गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। ग्रामीणों और पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री व स्कूली बच्चों की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।


 शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। चमोली जनपद में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *