नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज की भी मांग की हैं। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ़ किनारा किया है। पहलवानों ने शिकायत की थी जिसके बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किये। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार किया है।
चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा इकठ्ठा करने को कहा है।

