सिद्धू की पत्नी का ‘आप’ को दो टूक, दी ये चेतावनी

बठिंडा : कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। अब उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है , जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने उनकी सुरक्षा में कटौती को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी को खरी खोटी सुनाई है। नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को निशाने पर लिया है।
नवजोत कौर ने ट्विटर पर पंजाब पुलिस का 5 मई 2022 का एक लैटर ट्वीट किया। इस लेटर में साफ लिखा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है और जैसे ही वो जेल से रिहा होंगे, उन्हें एक बार फिर से यही सुरक्षा कवर दिया जाना चाहिए। कहा जा रहा है कि पंजाब की मान सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा को घटाकर Y प्लस श्रेणी में कर दिया है और उनकी सुरक्षा में करीब 12 पुलिसकर्मियों की कटौती की गई है। अब उनके पास सिर्फ 13 ही सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. इसी बात को लेकर डॉक्टर नवजोत कौर नाराज हैं। नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने नजदीकी लोगों को तो आप पूरी सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू, जो जनता से जुड़ा नेता है और दिन-रात जनता के लिए सड़कों पर यात्रा करता है,उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान से दो टूक कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू को कुछ भी हुआ तो पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी।