हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के ज्वालापुर स्थित जिला कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशरफ अब्बासी अपने कई समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशरफ अब्बासी नें कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है।पिछले कई वर्षों से हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं को देख रहे है जिनकी बातों में भेदभाव का फर्क साफ दिखाई दे रहा है। वह हमारा वोट तो चाहते हैं लेकिन हमें सम्मान देना नही चाहते, जिसके चलते हमें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान करते हुए महानगर अध्यक्ष पं0 सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हो चाहे भाजपा हो वह अपने कार्यकर्ताओं का सिर्फ और सिर्फ उत्पीड़न करते है। आपस मे एक दूसरे के प्रति जातिवाद व भाईचारे के बीच गहरी खाई पैदा करने का काम करते है और ऊपर टेबल पर एक साथ बैठकर कर्मठ कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सौदा करते है।
श्री सुमित तिवारी ने कहा कि जनता व पार्टी के कार्यकर्ता अब इनकी कार्यशैली समझ चुके है इसलिए धीरे धीरे इनसे अलग होते जा रहे है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी और चुनाव जीतने का काम करेगी। क्योंकि जनता अब विकल्प के रूप में अब समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है और विधानसभा प्रत्याशीयों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने जा रही हैं।प्रदेश महासचिव डॉ0 राजेंद्र पराशर व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लव दत्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में और उत्तराखंड की कुछ सीटों में जीत का परचम लहराने जा रही है। जिस कड़ी में समाजवादी परिवार में लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है।पार्टी के वरिष्ठ नेता मशकूर कुरैशी व हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अली ने कहा आने वाला समय समाजवाद का ही है। जिसमें सभी वर्गों समान रूप से विकास हो, सभी को सम्मान मिले, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्रों को और मजबूत किया जा सके, गरीबों और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके उनके हक की आवाज़ हम उठा सके ऐसा प्रयास हम लगातार करते आये है और करते रहेंगे।अशरफ़ अब्बासी और उनके समर्थकों के सप्पा में शामिल होने के मौक़े पर श्रवण शंखधर, ज़किया नाज़, विशाल अहमद, मोहब्बत अंसारी, अनिल शर्मा, शोएब ख्वाजा, इखलाक अब्बासी, महबूब गौड़, इरफान अब्बासी, मनव्वर अंसारी, सहबान, बबलू, भूरा, खलील आदि कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

