दो साल बाद जेल से आज़म खान को मिली रिहाई,काफिले संग रामपुर के लिए रवाना 

गौरतलब है कि सपा वरिष्ठ नेता आज़म खान पिछले दो साल से सीतापुर जेल में जमीनी मामले पर सज़ा काट रहे थे जिन्हे अब राहत मिली है आज शुक्रवार 20 मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। जिसके बाद सपा नेता आजम खां 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए। उन्हें लेने के लिए उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब आजम पहुंचे। जिनके साथ प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे। सभी कागजी कार्रवाई के बाद आजम खां रिहा होकर बेटों के साथ जेल से रवाना हुए।

आजम ने खाए आलू और पनीर के पराठे
आपको बतादें की रिहाई के बाद आज़म खान ने पूर्व सपा विधायक अनूप गुप्ता के घर पर उन्होंने नाश्ते में आलू और पनीर के पराठे खाए। गुप्ता ने ये भी बताया कि अखिलेश यादव ने ही आजम खां का पूरा ध्यान रखने को कहा था। उनके परिवार की हर तरह से मदद करने को कहा था। गुप्ता ने बताया कि आजम इसलिए उनसे मिलने आए थे क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी ऐसे में वह मुझे देखने आए थे। 

अखिलेश यादव ने भी आज़म खान के लिए किया ट्वीट –

आज सुबह अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि , सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नए मानक दिए हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

मीडिया से रहे दूर-

आज़म खान जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने से साफ़ परहेज किया। और अपने बेटों के साथ घर के लिए निकल गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *