देहरादून : शराब तस्करी करने वाले कानून और पुलिस को चकमा देने के लिए एक से एक हैरतअंगेज जुगाड़ तलाश लेते हैं। अब जो जुगाड़ शराब तस्करों ने तलाशा है. उसे सुनकर हैरत भी होगी और हंसी भी निकल जाएगी। देहरादून पुलिस ने आधी रात के अंधेरे में हॉर्न बजाती हुई एंबूलेंस को रोक लिया। पूछताछ करने पर एंबुलेंस चालक ने बताया कि महिला मरीज की हालत गंभीर है। उसे जल्दी से अस्पताल पहुंचाना है। ड्राइवर और पुलिस वालों की इस चंद सेकेंड की बातचीत के दौरान एंबुलेंस के पिछले हिस्से में स्ट्रेचर पर लेटी महिला मरीज के साथ मौजूद लोग घबरा गए। महिला मरीज के तीमारदारों की संदिग्ध हरकत को पुलिस ने ताड़ लिया। लिहाजा पुलिस ने न चाहते हुए भी कि एंबुलेंस में महिला मरीज है। एक बार एंबुलेंस के भीतर झांककर देख लेना ही उचित समझा।
पुलिस ने संदेह दूर करने के लिए महिला मरीज के साथ मौजूद लोगों को एंबुलेंस से बाहर उतार दिया। बिना पुलिस के कुछ कहे-सुने ही वह सब कांपने लगे। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया। इतने में महिला मरीज के साथ मौजूद तीमारदारों ओर एंबुलेंस चालक के बीच आंखों ही आंखों में होती इशारेबाजी ने,पुलिस का शक और भी पक्का कर दिया। उसके बाद महिला को एंबुलेंस के भीतर मौजूद स्ट्रेचर से बाहर निकाल कर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि मरीज बनकर एंबुलेंस के अंदर स्ट्रेचर पर बेसुध सी हालत में पड़ी महिला पुलिस वालों के कहने पर किसी भी कीमत पर एंबुलेंस से बाहर निकलने को राजी नहीं थी। पुलिस ने इस तमाम कसरत के बाद एंबुलेंस से महिला को बाहर निकाला। जिस स्थान पर महिला को मरीज बनाकर स्ट्रेचर पर लिटा दिया गया था। वहां से पुलिस ने कई पेटी शराब बरामद की।
शराब तस्करी का ऐसा जुगाड़ ,जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

