आज धनतेरस पर करें इन भगवान की आरती,भर जाएंगे धन के भंडार

आज पूरी दुनिया में धनतेरस का महापर्व मनाया जा  रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर महाराज की भी पूजा अर्चना होती है। एक ओर जहां माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं वहीं दूसरी ओर कुबेर महाराज सभी देवताओं के कोषाध्यक्ष के रूप में हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, देवी लक्ष्मी ने धन संबंधी समस्त कार्यों का लेखा-जोखा कुबेर भगवान को सौंप रखा है। धन, सुख और समृद्धि के लिए लोग देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करते हैं।

 धनतेरस के दिन भी माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा अत्यंत फलदायी हैं और इसलिए धनतेरस की रात को माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूरी विधि विधान से पूजा की जाती है। आप भी जीवन में धन धान्य चाहते हैं, तो रोजाना कुबेर देव के मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद श्री कुबरे जी की आरती जरूर करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *