धार्मिक ग्रंथों की माने तो वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से साधक को सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। वहीं इस दिन खरीदारी की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी व अन्य सामानों को घर लाने से परिवार पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। परंतु इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने की मनाही भी होती हैं।
ये खरीदना शुभ –
- धनतेरस के दिन सोने-चांदी से बने आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।
- धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है।
- लक्ष्मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।
- लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
- आप नए वस्त्र भी खरीद सकते हैं।
- बर्तनों की खरीदारी करने की परंपरा बहुत पुरानी है।
- क्या न खरीदें –
- धनतेरस के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। आप इससे बनी कोई भी चीज घर न लाएं।
- मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।
- कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

