‘मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा…’ ये धमकी देने वाला गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी युवक नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कारपेंटर का काम करता है। युवक की पहचान मोहम्मद तैयब (18) के रुप में है।

जानकारी के मुतबिक, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को सख्ती और गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।  मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया।

आज सुबह मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार किया है और युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम करता था।  उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं।
एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की बात बताई है। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *