जज के सामने आफताब ने कुबूला जुर्म,हड्डियों का होगा पोस्टमार्टम 

मुंबई में हुए श्रद्धा हत्याकांड के बाद पूरा देश हिल गया है इसमें दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट ने पेश भी किया गया था। कोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत अगले चार दिन के लिए बढ़ा दी है। विशेष सुनवाई में आफताब को न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि आरोपी आफताब की आज पुलिस रिमांड खत्म हुई है।
आज कोर्ट में आरोपी आफताब ने जज के सामने भी अपना गुनाह कुबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की थी। हत्याकांड को गुस्से में अंजाम दिया और आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह घटना बड़े आवेश  में हुई है। आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कुबूला कि वो जांच में सहयोग कर रहा है। उन्हें घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।  
देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में ढूंढ न सके। आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेका है।  चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के ढेर में फेक दिया था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम है। महरौली-गुरुग्राम रोड पर पैसे लेकर लिफ्ट देने वाली गाड़ियां चलती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े के बड़े-बड़े ड्रम रखे हैं। उसने चापड़ को इन ड्रमों में फेंका था। 
कॉल सेंटर में पुलिस कई बार जा चुकी है और उसके सहकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। इस वजह से वर्क फ्रॉम होम है।  जंगल से मिली हड्डियों की जांच से यह पता लग गया है कि वह इंसान की हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा के शव के जब सभी टुकड़े मिल जाएंगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *