FIFA World Cup 2022: आज इंग्लैंड का मुक़ाबला ईरान से

क़तर : फीफा विश्व कप का 2022 संस्करण का आगाज हो चुका है। बता दें कि एक्वाडोर की टीम ने अंक तालिका में दस्तक दे दी है। एक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से हराया. अपनी टीम के लिए दोनों गोल कप्तान एलेन वेलेंसिया ने किया। हालांकि वेलेंसिया ने तीन गोल किए थे, लेकिन पहले गोल को रिव्यू के बाद रद्द कर दिया गया। टूर्नामेंट में आज 21 नवंबर को ग्रुप बी की दो मजबूत टीमों इंग्लैंड और ईरान का मुकाबला है।
सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेले जायेंगे. हांलाकि तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा, इसलिए तकनीकी रूप से यह मंगलवार को शुरू होगा। आज के पहले मैच में 1966 के चैंपियन इंग्लैंड का सामना एशियाई पावरहाउस ईरान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा।
दूसरे मैच में अफ्रीकी पावरहाउस सेनेगल तीन बार के उपविजेता नीदरलैंड से भिड़ेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे अल थुमामा स्टेडियम में शुरू होगा। दिन के तीसरे गेम में अमेरिकी और गैरेथ बेल्स वेल्स अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। यूएसए बनाम वेल्स अल रेयान स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 शुरू होगा।