आज सोमवार को मध्य रूस के इजेव्स्क में एक स्कूल में गोलीबारी होने की खबर आई है यूक्रेन जंग के बीच इस खबर से सनसनी फैल छा गई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टास (TASS) ने यह खबर दी है। गोलीबारी की घटना इजेव्स्क के स्कूल नंबर 88 में हुई। हमलावर ने गोलीबारी क्यों की, यह अभी पता नहीं चल सका है।
टास के अनुसार एक बंदूकधारी ने सोमवार को रूसी शहर इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलियां चलाई हैं। टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर एक बयान में क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा व राहत व बचाव टीमें पहुंच गई हैं। मृतकों में बच्चे शामिल हैं। गवर्नर ने बताया कि हमलावर ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 9 लोग मारे गए हैं और 20 घायल है।

