पटियाला : जहां एक ओर देश नवरात्र में माँ की साधना भक्ति में लीन है वहीँ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू की बोलती बंद हो गई है। दरअसल,उन्होंने शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मौन धारण किया है।अब वे पांच अक्टूबर को दशहरे पर ही अपनी आवाज़ निकालेंगे। यानी की बात करेंगे। इस बात को उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके बताया है। नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं। 27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रुपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे। मार्केट में पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट के सजा सुनाने के बाद सिद्धू ने 20 मई को पटियाला की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। तब से वह पटियाला जेल की बैरक नंबर 10 में बंद हैं।
नवरात्र शुरू होते ही सिद्धू की बोलती बंद,अब नहीं बोलेंगे सिद्धू पाजी

