Russia Ukraine Live :रूसी सैनिकों ने यूक्रेन का मिलिट्री बेस किया तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार यह युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। ताज़ा ख़बरों केा अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देश इस मतदान का हिस्सा नहीं बने हैं। इसके अलावा यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए अब को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में अब वायु सेना भी मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना से भी इस अभियान में जुड़ने के लिए कहा है। इसके तहत वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

पीएम की राष्ट्रपति के मुलाक़ात –यूक्रेन- रूस की इस भीषण युद्ध में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। इन ख़बरों के मुताबिक़, इस मुलाकात का उद्देश्य राष्ट्रपति को यूक्रेन संकट से संबंधित सभी मुद्दों की जानकारी देना था। 

भारतीयों की सातवीं फ्लाइट आई वतन –यूक्रेन-रूस के युद्ध में फंसे भारतियों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत, यूक्रेन से सातवीं फ्लाइट भी भारत पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट रोमानिया से मुंबई पहुंची। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया गया है।


—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *