देहरादून : आज मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिरसे विपक्ष पर निशाना साधा है जिसके चलते आज हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच भुट्टा-जलेबी पार्टी का आयोजित कर डाली और इस भुट्टा खानें के भोज में स्वाद के साथ सियासी तड़का लगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हरीश ने ‘भुट्टा खाएंगे-कांग्रेस को लाएंगे’ का भी नारा लगाया। वहीं उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के तारीफों के पुल्ल बांधे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक लोकल-फॉर वोकल का नारा देते हों, लेकिन वह इसके लिए उत्तराखंडियत की लड़ाई को अपनी सरकार में रहते और अब भी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की वह हमेशा प्रदेश के लिए लड़ते रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भुट्टा खिलाते हुए आह्वान कर रहे हैं कि राज्य और केंद्र की नाकामियों को जनता के बीच पूरे जोश के साथ पहुंचाया जाएगा।
7 अगस्त को करेंगें धरना –रावत ने कहा कि वह विभिन्न मुद्दों को लेकर 6 अगस्त को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन अब उनका यह धरना सात अगस्त को होगा।

