उत्तराखंड में शिवराज सिंह चौहान की फिसली ज़ुबान,ये क्या कह गए शिवराज ?

गौरतलब है कि भाजपा के सभी राजनेता प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते नज़र आ रहे हैं। इसी कड़ी में अलग अलग राज्यों के मुखिया दौरे पर निकलें हुए हैं आज शुक्रवार को एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ऐसा बोल गए कि राजनीतिक गलियों में चर्चा का तो विषय उजागर हो ही गया साथ ही सभी में हड़कंप मच गया है।यूपी और उत्तराखंड चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कही बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में भाजपा की हकीकत पर बोले। उन्होंने लिखा कि है कि उत्तराखंड से भाजपा तो गई। 

क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान ? जिसमें वे एक शख्स से यूपी और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों को लेकर बात कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि यूपी में भाजपा की जीत पक्की है, लेकिन उत्तराखंड में कड़ा मुकाबला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *