कब्रिस्तान की चारदीवारी को सपा पार्टी कहती है विकास किया : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में बीते दिन गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो चुका है। लेकिन अलग चरणों से पहले अभी भी सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगें हैं। आज सुबह शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ददरौल के भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में कांट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं जहां उन्होंने सीधे अखिलेश यादव पर कटाक्ष किए हैं। ददरौला में मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन से लेकर राशन, सड़क, बिजली, पानी तक की सभी बाते चिन्हित की। उन्होंने ये भी कहा कि  5 साल पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम खान के लिए बिजली तय्यर की जाती रही लेकिन अब हमारी सरकार में ‘हम गन्ना की बात करते हैं।

वह जिन्ना की बात करते हैं। हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं। वह जातिवाद की बात करते हैं। मैं समग्र विकास की बात कर रहा हूं तो ये लोग कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं। मैंने पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा कि उन्होंने कहां विकास किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कब्रिस्तान की चारदीवारी बनाई है। वह इसे ही विकास का नाम दे रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा की सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। विकास और बुलडोजर साथ लेकर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *