मिशन एक्सप्रेस विशेष : कल 14 जुलाई से श्रावण मास शुरू, राशि अनुसार कैसे करें पूजा ?

कल से शिव भक्तों को पूरे एक माह अपने इष्ट शिव को मनाने का अवसर मिलेगा। जी हां क्योंकि कल गुरूवार १४ जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है।  और सभी जानते हैं कि इस पूरे माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे अहम कहा गया है इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत भी प्रारम्भ किए जाते हैं। अगर हम बात करें ज्योतिष शास्त्र की तो शिव की पूजा से कुंडली के बहुत सारे दोषों की शांति व जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी इस माह में राशि अनुसार शिव की आराधना कैसे रानी चाहिए इसका वर्णन किया गया है। 

सावन में राशि अनुसार भगवान शिव की कैसे पूजा- 
मेष- इस राशि के लोग शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाए और नागेश्वराय नम:का जाप करें। उसके बाद बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाए। 
वृषभ-वृषभ राशि के जातकों को चमेली के फूल भगवान शिव को अर्पित करना शुभ होगा। रुद्राष्टक का पाठ करने से भी पुण्य मिलेगा। दूध से अभिषेक कर जल चढ़ायें और सफ़ेद चंदन से तिलक अवश्य करे। 
मिथुन –मिथुन राशि के जातकों को इस सावन भोले बाबा धतूरा,भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से बड़ा पुण्य लाभ मिलेगा।  इन राशि वालों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
कर्क-राशि के जातकों शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। इस राशि के शिव भक्तों को शिवलिंग पर दूध,दही, गंगाजल एवं मिश्री से भी अभिषेक करना चाहिए।
सिंह- राशि के जातक पूरे सावन महीने में भगवान शंभू को कनेर के लाल रंग के फूल चढ़ाए। शिव चालीसा का पाठ करें। इस राशि के जातक शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग की शुद्ध देसी घी से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ होगा। 
कन्या-राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र,धतूरा,भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर दूध,घी और शहद से अभिषेक करें।
तुला-राशि के जातक मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
वृश्चिक-इस राशि के लोगो को भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। चन्दन को भी भगवान शिव को लगाए। 
धनु- राशि के जातकों को चाहिए कि वे प्रात: शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें। कच्चा दूध,केसर,गुड़,हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद फलदायी होगा। 
मकर- मकर राशि वालो के लिए इस माह शिवशम्भु को प्रसन्न करने के लिए धतूरा,फूल,भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वती नाथाय नम:का जाप करें। इन्हें सावन के महीने में घी,शहद,दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होगा।
कुंभ- शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ करें। इस राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, दही और से शिवलिंग का पूजन करें और सरसों के तेल और रोली से उनके मस्तक पर तिलक लगाए।
मीन-अगर आप साहहते है शिव को मनाना तो इस पूरे माह आपको बस शिवलिंग पर पंचामृत,दही,दूध व पीले फूल चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना होगा।  कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक लगाने बाबा आप पर कृपा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *