यूँ तो जल्द सभी जगह दशहरा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ शहर के अचलताल स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में इस बार रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले खास हैं। नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा मेले में रावण का पुतला ठहाका मारेगा। प्रभु श्रीराम का तीर लगते ही रावण की आंखों व नाभि से खून की धार भी बहेगी।
अलीगढ़ में दशहरा पूरे उल्लास के साथ होगा। परंपरा के मुताबिक़, दशहरे पर राम द्वारा रावण से युद्ध करने के बाद कुंभकरण और मेघनाद का वध किया जाता है। पुतलों का दहन किया जाता है। इस बार तीनों पुतले ठहाके लगाने के साथ ही अपनी गर्दन भी चारों ओर घुमाएंगे, उनकी गर्जना से पूरा मैदान गूंज उठेगा। इतना ही नहीं तीनों पुतलों की ढाल भी घूमती दिखाई देगी। इन पुतलों को तैयार करने में करीब साढ़े छह लाख रुपये का खर्च आएगा।