अयोध्या : आज शुक्रवार से अयोध्या श्री राम मंदिर में राम के आगमन के लिए तैयार है। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज चौथा दिन आ चुका है। कार्यक्रम के अनुसार ही बीते दिन गुरूवार को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित हो चुके हैं।
आज शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दूबे द्वारा नयाघाट से रामपथ के व्यापारियों क़ो दिया, बाती और तेल को वितरित किया और नयाघाट से श्रीराम जन्मभूमि तक पदयात्रानिकाली साथ ही व्यापारियों से 22 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान पर दीप जलाकर भव्य दीपावली मनाने के लिए अपील की है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप यादव, सुरेन्द्र चौरसिया, बृजेंद्र दूबे, पवन गौतम, नौमीलाल गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, सरदार जसवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, विष्णु प्रकाश मिश्रा, संजना गुप्ता, परमजीत कौर, सरोज, अनुपा चौरसिया, नीरज पाठक, अभय सिन्हा, विकास मिश्रा, शुभम मिश्रा, दीपक पाण्डेय, सूरज दूबे, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र श्रीवास्तव, दल सिंगार कनौजिया, ज्योति तिवारी, रूबी रावत आनंद सिंह राहुल यादव राजपाल यादव सभी मौजूद रहे।
आज शुक्रवार सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई और इसके बाद तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हुआ। शुक्रवार से यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है साथ ही वेद मित्रों से आहुतियां डाली जाएगी।पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया। अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित किए जाने के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन के अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।

