देहरादून : आज उत्तराखंड राज्य में कोरोना के बीते 24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार जा पहुंचा है। आज बुधवार को प्रदेश में 70 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। साथ ही एक मरीज की मौत की खबर भी है। जबकि 54 मरीज ठीक हुए हैं। 383 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 1063 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली।देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 54, अल्मोड़ा और टिहरी में एक-एक, हरिद्वार में चार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में पांच-पांच मरीज सामने आए हैं। राजधानी दून समेत राज्य के सभी जिलों में फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसके लिए कोई और नहीं कहीं न कहीं हम लोग ही जिम्मेदार हैं। अगर अब भी हमने सावधानी नहीं बरती तो कोरोना संक्रमण के फिर से खतरनाक हो रहा है।
स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो एक दिन पहले राजधानी दून समेत पूरे जिले में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे के भीतर 51 मरीज सामने आए थे जबकि पूरे प्रदेश में यह संख्या 102 थी। आज की तारीख में देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 232 है। अगर अब भी लोग नहीं चेते तो इस संख्या में दिन दूना और रात चौगुना इजाफा होने से कोई नहीं रोक सकता है।

