हरे निशान पर खुले बाजार, 200 अंक ऊपर सेंसेक्स , निफ्टी 16000

आज सप्ताह के चौथे दिन गुरूवार को ग्लोबल बाजारों में मंदी के चलते भी भारतीय बाजार हरे निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स 100 अंक ऊपर खुला है जबकि निफ्टी 16000 का लेवल पार कर चुका है। बीते माह जून का महंगाई आंकड़ा सामने आने के बाद से ही अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाओ जोंस 450 अंक की रेंज के ट्रेड के बीच 200 अंक फिसलकर बंद हुआ तो नैस्डेक में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन बाजार में फार्मा और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है, जबकि वहीं आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। डेल्टा एयरलाइन के नतीजों ने निराश पाई है।इसके बाद स्टॉक में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। आज जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली के नतीजे आने वाले हैं।अब एनसीडीईएक्स पर मसालों भी ऑप्शंस ट्रेडिंग को सेबी की मंज़ूरी मिल गई है। आगामी 15 जुलाई से जीरा, हल्दी, धनिया में ऑप्शंस  ट्रेडिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *