नई दिल्ली : गूगल ने भारत में अपने गूगल पिक्सल 7 और गूगल पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स जबरदस्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। अगर आप अपने लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमे आपको फीचर्स के साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिले तो गूगल के तरफ से पेश किये गए इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को चेकआउट कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ़्लिपकार्ट पर शुरू की गई है। चलिए इस स्मार्टफोन से जुड़ी सभी बातों को विस्तार से जानते हैं।
गूगल पिक्सल 7 और गूगल पिक्सल 7 प्रो में दी गयी स्पेक्स की बात करें तो पिक्सल 7 में कंपनी ने 6.3 इंच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है और वहीं पिक्सल 7 प्रो में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स लेटेस्ट एंड्रॉइड ओएस 13 के साथ आते हैं। गूगल ने अपने इस स्मार्टफोन में टेन्सोर जी2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है । यह गूगल का अपना चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो गूगल पिक्सल 7 में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट और वहीं पिक्सल 7 प्रो में 12GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 10.8MP की सेल्फी कैमरा दिया गया है। गूगल पिक्सल 7 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 59,999 रुपये रखी है। वहीं गूगल पिक्सल 7 प्रो के 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है।
गूगल ने लॉन्च किए पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो,जानिए फ़ीचर्स

