इस महीने लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए73 ,जानिये फ़ीचर्स

नई दिल्ली : मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग अपनी गैलेक्सी सीरीज के नये स्मार्टफोन गैलेक्सी ए73 पर काम कर रहा है। कंपनी ने बताया कि स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले गैलेक्सी सीरीज़ के फ़ोन से थोड़ा अलग होगा और इसके फीचर्स भी शानदार होंगे। सैमसंग गैलेक्सी का यह फोन गैलेक्सी ए73 का सक्सेसर होगा और डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है , और बात इसकी कीमत की करें तो इसकी कीमत 32,999 रुपये है। और यह फोन भारतीय बाजार में इसी महीने लॉन्च होने भी हो सकता है।


सैमसंग का यह स्मार्टफोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट वाले 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किया हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फोन में कर्व्ड एजेज दिए गए हैं, लेकिन इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक नहीं है, एक स्पीकर ग्रिल और नीचे एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. फोन में अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। और यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है । साथ ही इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोल्ड डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा चलेगा जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है और अगर बात करें बैटरी की तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और साथ ही 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है। और इसमें 5जी कनेक्टिविटी भी दी गई है।