बुधवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में लौटी रौनक,सेंसेक्स 500 तो निफ्टी भी ऊपर 

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी गुरूवार को हरे निशान पर खोला गया है। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 517 अंक या 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 56,186 के स्तर पर खुला है। लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16,835 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ लगभग 1610 शेयरों ने रफ़्तार पकड़ी है। 395 शेयरों में गिरावट आई है और 60 शेयरों में कोई बदलाव बदलाव नहीं देखा गया है। 

सभी जानते हैं  कि बीते सत्र में आरबीआई द्वारा रेपो दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने के एलान के बाद अचानक शेयर बाजार में भूचाल आ गया था और देखते ही देखते बाजार धराशायी हो गया था। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 1306 अंक या 2.29 फीसदी गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट के कारण एक झटके में निवेशकों के 6.27 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *