कोरोना का बढ़ा खतरा,24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार, पटियाला में 61 छात्र संक्रमित 

नई दिल्ली : कोरोना का कहर फिर डराने लगा है है फिरसे इस संक्रमण का खतरा चारों तरफ देखा जा रहा है। राज्यों में स्कूली  संक्रमित निकले हैं इसी कड़ी में आज गुरूवार को एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आज  के आंकड़ों के मुताबिक़, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3275 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 70 अधिक है। इस दौरान 55 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 24 अधिक है।
लेकिन आपको बतादें कि बीते 24 घंटों में 3,010 लोग ठीक होकर घर भी गए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,719 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि बुधवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 3205 केस मिले थे और 31 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली के मामलें निकले हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 117 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि पिछले दो महीने में सबसे अधिक हैं। इससे पहले मुंबई में 24 फरवरी को 119 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, इस दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

चिंता की बात ये है की अब पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक साथ 46 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकले है। इससे पहले यूनिवर्सिटी में 15 और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *