आज सोमवार को शेयर मार्केट शुरुआती दौर में तो गिरावट के साथ सामने आया जिसके बाद सेंसेक्स में 300 अंकों की मजबूती देखने को मिली और निफ्टी भी संभलकर 15800 के आंकड़े को पार करने में आगे रहा। सुबह के झटके के बाद आज सोमवार को सेंसेक्स शाम को 326.84 (0.62%) अंक ऊपर चढ़कर 53,234.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 83.30 अंक चढ़कर 15835.35 पर बंद किया गया। ग्लोबल बाजारों में मंदी की रुख के कारण सोमवार को जब बाजार खुले तो भारतीय शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। कोमोडिटीज बाजार में मंदी की आशंका के कारण आयरन ओर स्टील की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। इस बीच बाजार में टाटा पावर के शेयरो में लगभग दो प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। सोमवार को डीमार्ट के शेयरों में भी तीन प्रतिशत तक की तेजी देखि गई।
सुबह औंधे मुँह लेकिन शाम को सेंसेक्स 300 अंक ऊपर,निफ्टी भी 15800

