अमरनाथ यात्रा के बीच नज़र में आया पाकिस्तानी ड्रोन,तलाशी शुरू 

आज जम्मू से बड़ी खबर मिल रही है जिसके चलते जम्मू संभाग के सांबा जिले में पाकिस्तान ड्रोन देखा गया है। ये तब देखा गया है जबकि अब अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। रविवार देर सांबा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब ड्रोन देखा गया है। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है।सुरक्षाबलों ने सांबा जिले के सीमावर्ती गांव चिलियारी इलाके में एक ड्रोन आसमान में उड़ते देखा है। करीब 12 मिनट तक ड्रोन उड़ता रहा। जो करीब 500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया। इससे पहले भी सांबा जिले में एक महीने पहले ड्रोन देखा गया था यह दूसरा ड्रोन आज देखा गया है।  इससे पहले जून में सांबा के सूनुरा-घगवाल गांव में एक ड्रोन देखा गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *