नई दिल्ली : शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुआ है। अच्छी खरीदारी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद किए गए हैं। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 454.67 अंकों की बढ़त के साथ 72,186.09 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 157.71अंक मजबूत होकर 21,929.40 के स्तर पर बंद हुआ है। एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी।
बाजार हुआ मजबूत,सेंसेक्स 454 अंक, निफ्टी 21900 के पार

