“Kaali” के पोस्टर भारी बवाल,मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज 

डॉक्युमेंट्री ‘काली’ के आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर जमकर बवाल हो रहा है और ये आक्रोश अब बढ़ता ही जा रहा है। आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश में मेकर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है और दिल्ली पुलिस ने भी निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस डॉक्यूमेंट्री  ‘काली’ के पोस्टर में मां काली बनी अभिनेत्री के एक हाथ में सिगरेट तो दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा दर्शाया गया है। देवी का यह रूप देख हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं और इन सबकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे है। 

मणिमेकलाई ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, “मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं एक ऐसी आवाज बनकर रहना चाहती हूं जो निडर होकर बोलती रही। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे दिया जा सकता है।” जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तक लीना ने तमिल में पोस्ट शेयर कर लिखा, “इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप मेरी गिरफ्तारी की मांग करने की बजाए मुझसे प्यार करने लगोगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *