शेयर बाज़ार में लगा ब्रेक,सेंसेक्स 600 अंक-निफ्टी में भी गिरावट

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार में शेयर बाजार तीन दिन तेज़ी के बाद ब्रेक पर आ गया है जिसके चलते दोनों सूचकांकों ने लाल निशान पर शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक टूटकर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 16,400 के नीचे कारोबार शुरू किया। कुछ देर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स 602 अंक फिसलकर 54,718 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 175 अंकों की गिरावट आ चुकी है और वह 16,303 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *